बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के नगोई में शुक्रवार सुबह लक्ष्मण साहू नाम के एक युवक की गेडवा तालाब के पास स्थित पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली। बताया जा रहा है कि यह घटना कल रात की है आज सुबह गांव वालों को इस घटना की जानकारी मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक मानसिक रोगी नजर आता था। लेकिन इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। कि उसने आत्महत्या क्यों की। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया है। आत्महत्या की पुष्टि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।



