बिलासपुर धीरे-धीरे मेडिकल हब बनता जा रहा है, यहां 100 से अधिक ऐसे अस्पताल है जहां 100 बिस्तरो से अधिक के साथ तमाम चिकित्सकीय सुविधाये प्रदान की जा रही है। इससे पहले मंगला चौक में वंदना मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल 50 बिस्तर के साथ संचालित थी, जिसे विस्तार देते हुए और निजी भवन में शिफ्ट किया गया है। अब श्री लक्ष्मी पैट्रोल पंप के पीछे, श्रीवास भवन के पास मिनोचा कॉलोनी, न्यू स्मार्ट रोड पर श्री विजय वंदना हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर का शुभारंभ सोमवार को किया गया।

अस्पताल के डायरेक्टर, न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि नए भवन के साथ ही तमाम अत्याधुनिक मशीनों और साजसज्जा के साथ इस अस्पताल में मरीजो को वह हर प्रकार की सेवा प्रदान की जाएगी, जो महानगरों में उपलब्ध है। अंचल के सबसे बड़े न्यूरो सर्जरी सेंटर के साथ यहां अलग-अलग विशेषज्ञों द्वारा सभी तरह की चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। साथ ही जल्द ही सीटी स्कैन और एमआई की सुविधा भी यहां उपलब्ध होगी।

सोमवार को इस अत्याधुनिक अस्पताल के शुभारंभ अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ कृष्णमूर्ति बांधी भी पहुंचे थे, जिन्होंने अस्पताल संचालक टीम को बधाई देते हुए बेहतर सुविधाओं की उम्मीद की।

श्री विजय वंदना हॉस्पिटल इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च सेंटर में न्यूरो सर्जरी और न्यूरोलॉजी, एंडोस्कोपिक, स्पाइन एवं ब्रेन सर्जरी, जनरल एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग एवं सर्जरी, मूत्र रोग एवं किडनी रोग, नाक कान एवं गला, नेत्र रोग और दंत रोग संबंधित चिकित्सकीय सेवाएं एक ही छत के नीचे प्रदान की जाएगी, जहां सभी विभागों के विशेषज्ञ 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। मंगला चौक स्थित वंदना हॉस्पिटल नई साजसज्जा और अपने निजी भवन के साथ तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं लेकर सामने आया है ताकि मरीजों को और भी बेहतर सेवा प्रदान की जा सके।



