Homeहमर बिलासपुरकेंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे तोखन साहू...

केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार बिलासपुर पहुंचे तोखन साहू का हुआ आतिशी स्वागत, राम मंदिर में अभिनंदन समारोह का आयोजन।

केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू सोमवार को बिलासपुर पहुंचें। केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार शहर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर आतिशी स्वागत किया गया,कार्यकर्ताओ से पूरा स्टेशन भर गया,जिंदाबाद के नारों से केंद्रीय राज्य मंत्री के चेहरे में खुशी और उत्साह दिखाई दिया।

केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास राज्यमंत्री तोखन साहू के अपने लोकसभा क्षेत्र बिलासपुर में प्रथम आगमन पर भव्य आतिशी स्वागत हुआ।वे रायपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस से दोपहर 2 बजे बिलासपुर पहुंचें। पहुँचते ही कार्यकताओं ने फूल मालाओं से केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू को लाद दिया, इस दौरान मंत्री तोखन साहू ने कहा कि बिलासपुर की जनता का आभारी हूं, जिले सहित राज्य के विकास में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विकास करेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के नगर आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया ,रेलवे स्टेशन पर तो मानो पूरा शहर ही उमड़ आया था, कार्यकर्ता नेता और आम लोग मंत्री का स्वागत करने दोपहर 12:00 बजे से ही इकट्ठे होने लगे थे. जैसे ही प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकी ढोल नगाड़ों के साथ जिंदाबाद के नारे लगने लगे, हर कोई माला पहनाने आतुर दिखा, इस दौरान पुलिस प्रशासन सहित रेलवे पुलिस बल लोगों को हटाने मशक्कत करते नजर आए। कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments