पूरे अकीदत के साथ ईद उल अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। बिलासपुर में ईदगाह समेत शहर के 34 मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई, जिसकी शुरुआत सुबह 6:30 बजे से हो गई। ईदगाह में सुबह 7:30 बजे ईद की खास नमाज अता की गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद लोग कब्रिस्तान पहुंचे और मरहूमो के लिए दुआएं की। फिर घर लौटकर बकरों की कुर्बानी दी गई।






