केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद शहर आगमन पर मंत्री तोखंन साहू का कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया, बसंत बिहार रविंद्र भवन में कार्यकर्ताओं ने मंत्री तोखन को फूल गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया, इस दौरान मंत्री तोखन ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि कि आपके भरपूर सहयोग से ही मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने का मौका मिला है।



शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का शहर आगमन हुआ। इस दौरान जगह-जगह उनका कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। उनके इस जीत में बेलतरा का भी बड़ा योगदान रहा है इसलिए बेलतरा के कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान समारोह रखा। एसई सीएल के वसंत विहार के रविंद्र भवन में भारतीय जनता पार्टी के बूथ ब्लॉक और मंडल स्तर के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री तोखन ने मंच से सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि बेलतरा से जितने वोट दिलाने का वादा किया गया था उससे कहीं ज्यादा वोट मिला है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल करके बिलासपुर का मान बढ़ाया है, इससे जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है।उन्होंने मंत्री बनने पर बेलतरा के कार्यकर्ताओं को ही श्रेय दिया है और कहा है कि इस क्षेत्र के विकास में जो भी योगदान होगा मैं देने तैयार हूं। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस दौरान मंच पर विधायक सुशांत शुक्ला अमर अग्रवाल जिला पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।


