10 वें अंतर्राष्टीय योग दिवस के अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बिल्हा स्थित मंडी प्रांगण में आयोजित योग शिविर मे शामिल हुए। यहां मौजूद भूपेन्द्र सवन्नी और डॉ देवेन्द्र कौशिक सहित पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीण ज़नों के साथ मिलकर विधायक धरम लाल कौशिक ने योग किया। इस दौरान बिल्हा अनुभाग के समस्त अधिकारी, नगर पंचायत बिल्हा के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।





