स्लम बस्ती के विस्थापन को लेकर चांटीडीह के मेलापारा में चौथे दिन भी कार्यवाही जारी रही, यहां रह रहे परिवारों को उनके नाम पर आवंटित मकान में शिफ्ट किया गया, वहीं खाली करने के बाद 320 मकानो को ध्वस्त किया गया। इस दौरान निगम की टीम ने ही अपनी गाड़ियों में लोगों को सामान के साथ बहतराई और अशोकनगर तक पहुंचाया। अब 540 मकान एवं झोपड़ियां और तोड़ी जाएगी इसके बाद यहां निगम के प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।यहाँ कच्चे मकान में रह रहे लोगों को पहले ही पीएम आवास आवंटित किया गया है, स्लम बस्ती को हटाने निगम की ओर से बार-बार नोटिस दिया गया, कुछ लोग आवंटित मकान में पहले ही शिफ्ट हो गए हैं।



वहीं कुछ लोग मकान आवंटित होने के बाद भी बस्ती खाली नहीं कर रहे थे, सोमवार को नगर निगम की ओर से बस्ती हटाने पुनः कार्यवाही शुरू की गई ,चौथे दिन यहां लगातार कार्यवाही जारी रही, इस दौरान कई लोग यहां से सामान के साथ अपने आवंटित मकान में शिफ्ट हो गए, खाली होने के बाद भी सोमवार को निगम के अतिक्रमण अमले के द्वारा सौ से अधिक मकानों को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया, यहां निगम की चल रही बड़ी कार्यवाही के दौरान पुलिस बल और निगम के अधिकारी कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।





