Homeहमर बिलासपुरचखना दुकान बंद करने से गुस्साई युवतियों ने शराब दुकान के मैनेजर...

चखना दुकान बंद करने से गुस्साई युवतियों ने शराब दुकान के मैनेजर पर कर दिया हमला, 7 गिरफ्तार।

चखना दुकान बंद हो जाने से नाराज युवतियों द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ मिलाकर शराब दुकान के मैनेजर पर हमला करने और उसके कपड़े फाड़ देने के मामले में मारपीट की शिकायत सरकंडा थाने में की गई थी। इसके बाद पुलिस ने शराब दुकान में तोड़फोड़ करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिक भी शामिल है। यह सभी प्रभात चौक चिंगराजपारा सरकंडा में रहते हैं। इन लोगों ने शराब दुकान के मैनेजर जयदीप शर्मा की पिटाई की थी। यह लोग शराब दुकान के पास ही पानी पाउच, डिस्पोजल, ग्लास, चखना आदि बेचते थे लेकिन आबकारी विभाग के कारण उनका धंधा बंद हो गया था, जिससे वे जयदीप शर्मा से नाराज थे। पहले तो इन लोगों ने जयदीप शर्मा को गालियां दी और फिर सब ने मिलकर उसकी पिटाई की, साथ ही शराब दुकान में तोड़फोड़ भी की गई। यह लोग आबकारी विभाग की कार्रवाई में हुए नुकसान की भरपाई की भी जिद करने लगे। इस मामले में पुलिस ने राधिका सूर्यवंशी, पीहू सूर्यवंशी, नैना सूर्यवंशी, आशा ध्रुव, शुभम पटेल, हर्ष राज सूर्यवंशी के साथ एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया है, सात आरोपियों में से पांच तो महिलाएं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments