थाना हिर्री अंतर्गत बिलासपुर रायपुर नेशनल हाइवे पर देशी कट्टा और धारदार हथियारों के साथ खड़े सुपारी किलरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिलासपुर रायपुर हाइवे के पास पेण्ड्रीडीह चौक ओव्हर ब्रीज के नीचे मस्तुरी मार्ग में देशी कट्टा एवं चाकू से लैस तीन लोग खड़े है। जो कोई बड़ी घटना को अंजाम देने वाले है। इस तरह किसी पुलिस ने फॉरेस्ट पुलिस के उच्च अधिकारियों को इससे अवगत कराते हुए टीम बनाकर मौकाए वारदात पर दबिश दिया और तीनों सुपारी किलरों को घेराबंदी कर धर दबोचा।

आरोपियों में झारखंड निवासी रंजन कुमार, मुकेश कुमार और रूपेश कुमार शामिल है। आरोपियों से पुलिस ने एक नग देसी कट्टा, दो नग धारदार चाकू, मोबाईल एवं एक अपाचे मोटरसायकल जब्त किया है। आखिर सुपारी किलर झारखंड से बिलासपुर किसकी सुपारी लेकर किसे मारने पहुंचे थे उन्होंने पुलिस की सख्ती से पूछताछ के बावजूद किसी तरह की कोई जानकारी नही दी। इसलिए पुलिस ने समय रहते हुए किसी बड़े वारदात को अंजाम देने से पहले भले ही सुपारी किलरों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन अब भी यह मामला अनसुलझा हुआ है। देखने वाली बात होगी कि आखिर पुलिस इस अनसुलझे मामले को किस तरह सुलझा पाती है।



