सकरी तहसील के मंगला पटवारी हल्का अंतर्गत रिंग रोड नंबर 2 में स्थित विवादित भूमि खसरा क्रमांक 507 बटा 1 पर क्रियान्वयन और निर्माण कार्य के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तखतपुर ने रोक लगाया हुआ है, जिसके बाद भी उक्त भूमि पर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का किसी दुबे जी नाम के व्यक्ति के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा था। मौके पर सीमांकन करने पहुचे नायब तहसीलदार सकरी ने जब देखा कि 507/1 पर दुबे के द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है तो नायब तहसीलदार सकरी ने उक्त भूमि पर निर्माण कार्य को तात्कालिक बंद करने का निर्देश दिया।



नायब तहसीलदार सकरी ने मीडिया को बताया कि प्रदीप चंद्र झा विरुद्ध कमल गुप्ता के द्वारा वाद भूमि रिंग रोड नंबर दो पर सीमांकन कार्यवाही किया जाए। इस सीमांकन करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि दोनों पक्षों में विवाद था कि भूमि उनकी है। इस विषय मे पूर्व में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने स्थगन आदेश जारी किया था कि वाद भूमि पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नही किया जा सकता। परंतु इसके बावजूद दुबे के द्वारा न्यायालयीन आदेश की अवहेलना करते हुए स्पोर्ट काम्प्लेक्स के नाम से निर्माण कार्य किया जा रहा था। नायब तहसीलदार ने बताया कि न्यायालयीन आदेश की अवहेलना होने पर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स के संचालक दुबे के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्यवाही की जाएगी।


