ग्रीष्म कालीन छुट्टी के बाद स्कूल खुलने से बच्चों में दिखा गजब का उत्साह, शिक्षक-बच्चों सहित परिजनों ने दी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया।

गर्मी की छुट्टी के बाद बुधवार को स्कूल के पट खुल गए, नन्हे-नन्हे बच्चे बेग टाँगकर स्कूल पहुंचे, उनमें गजब का उत्साह दिखाई दिया। शाला प्रवेश उत्सव के बाद सभी छात्र-छात्राएं अपने अपने दोस्तों से मिलते हाल-चाल जानते नजर आए। कोई गर्मी की छुट्टियों की बात कर रहा था तो कोई पहले दिन स्कूल की बात करता नजर आया। इस दौरान इन्हें देखकर लग रहा था कि उन्हें स्कूल आने का बेसब्री से इंतजार था। किसी के चेहरे में उदासी नजर नहीं आई, सभी के चेहरे पर उमंग और स्कूल आने की खुशी साफ दिखाई दे रही थीं।

इस दौरान जी न्यूज़ की टीम ने बच्चों से बातचीत की। उन्होंने बताया की गर्मी की छुट्टी में मस्ती करने के साथ पढ़ाई भी की हैं। स्कूल आकर हमें बहुत अच्छा लगा, तो किसी ने कहा कि हमें अपनी टीचर और स्कूल की याद आती रही, तो किसी ने कहा कि नए बच्चे और पुराने दोस्तों से मिलने का उत्साह बना रहा तो वही टीचरो के प्रति भी बच्चों का प्यार नजर आया। कुल मिलाकर सभी स्कूलों के बरामदे बच्चों से भरे रहे। 2 महीने सुनसान रहा स्कूल बुधवार को गुलजार नजर आया। सभी में उत्साह दिखा और हर किसी ने अपने-अपने तरीके से प्रतिक्रिया दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles