रेलवे अफसर के घर चोरों ने दिन दहाड़े दबिश देकर लाखों के सोने-चांदी समेत नगदी रुपए किए पार।

सिविल लाइन अंतर्गत एक रेलवे अफसर के घर चोरों ने दिन दहाड़े दबिश देकर नगदी समेत लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। उसलापुर गिरधर विहार कालोनी निवासी अश्वनी कुमार दर्शन रेलवे के अफसर ने बताया कि वे बिलासपुर रेल मंडल के अकाउंट डिपार्टमेंट में सीनियर सेक्शन ऑफिसर के पद पर पदस्थ है।घर पर वे उनकी पत्नी और बच्चे रहते है।

हमेशा की तरह शनिवार की सुबह वे अपने ड्यूटी पर चले गए। बच्ची स्कूल चली गयी और रेलवे अफसर की शिक्षक पत्नी स्कूल अपने ड्यूटी पर चली गयी। जब वे लंच के समय अपनी बच्ची को लेकर घर लौटे तो देखा कि घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ और घर के अंदर अलमीरा सहित अन्य सामान अस्त व्यस्त फैला हुआ है। तब इन्हें आभास हुआ कि इनके घर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जांच पड़ताल में पता चला कि सोने चांदी के गहने और नगदी 8 हजार रुपये सहित कम से कम डेढ़ से पौने दो लाख रुपये की चोरी हुई है। फिलहाल शिकायतकर्ता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles