भारत ने रोमांचक मुकाबले के बाद टी20 वर्ल्ड कप किया अपने नाम, बिलासपुर वासियों ने देर रात तक शहर के चौक-चौराहों में मनाया जश्न।

भारत ने 17 साल से चले आ रहे टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया और 11 साल से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के इंतजार को भी समाप्त कर दिया। फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की प्रार्थना भी खूब काम आईं। अंतिम समय तक लोग भारत की जीत की प्रार्थना करते रहे। मैच के 17वें ओवर में जैसे ही हार्दिक पांड्या ने क्लासेन को आउट किया, लोग जीत की तैयारी करने लगे। इस जीत के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है और हर कोई टीम को बधाई दे रहा है। बिलासपुर में रातभर क्रिकेट फैन्स ने सड़कों पर जश्‍न मनाया। विश्वकप में भारत की जीत का जश्न गांव की गलियों से लेकर शहर के चौक-चौराहों तक मना। सांसें रोक देने वाले फाइनल मैच के अंतिम ओवरों तक जीत की उम्मीद के साथ टीवी या मोबाइल के स्क्रीन से क्रिकेट प्रेमी चिपके रहे। क्रिकेट प्रेमी भारत की जीत को लेकर सुबह से ही आश्वस्त नजर आ रहे थे। अंत में उनका यह भरोसा सही साबित हुआ।

फाइनल मैच में विराट कोहली के फॉर्म में लौटते ही क्रिकेट प्रेमियों ने जीत की तैयारी शुरू कर दी थी। भारत की जीत के बाद बिलासपुर में क्रिकेट प्रेमियों ने देर रात जमकर आतिशबाजी के साथ ढोल नगाड़े बजाकर और वंदे मातरम का नारा लगाते हुए जश्न मनाया। देर रात हर चौक चौराहा में क्रिकेट प्रेमियों भारी संख्या मे उपस्थित हुए सब की जुबान पर सिर्फ और सिर्फ इंडिया की जीत का जश्न था आतिशबाजी कर और एक दूसरे को बधाई देकर क्रिकेट प्रेमी बहुत खुशी मनाएं एक दूसरे का मुंह मीठा किया और एक दूसरे को फोन कॉल कर बधाई दिए T20 वर्ल्ड कप विजेता का भारत काफी लंबे समय से इंतजार कर रहा था। इंतजार खत्म होने पर बिलासपुर में लगभग हर चौक चौराहे पर क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा देर रात देखा गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles