विवाहित महिला को अपने साथ भगाकर दिल्ली ले जाने वाले युवक को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विवाहित महिला को अपने साथ भगाकर दिल्ली ले जाने वाले, आरोपी युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी शाकिब चौधरी की जान पहचान 5 साल पहले सरकंडा निवासी एक विवाहित महिला से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई. महिला के बुलाने पर शाकिब कई बार बिलासपुर भी आया. इंस्टाग्राम में हुई दोस्ती प्यार में बदल गयी. साकिब चौधरी ने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसके साथ शादी करेगा और उसके 2 साल के बेटे को भी अपना लेगा।

इसी भरोसे महिला घर से करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवर लेकर साकिब चौधरी के साथ भाग मई। 2024 को युवक इसी महिला के साथ दिल्ली गया था. जहां वजीराबाद में किराए का कमरा लेकर दोनों लिव इन में रहने लगे, जहां शाकिब रोज उसे घर के दरवाजे पर ताला लगाकर बंद कर काम पर जाता । इस बीच शाकिब चौधरी का व्यवहार बदल गया और दोनों के बीच विवाद होने लगे। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को सूचना दे दी। बाद में महिला ने मामले की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई, पीड़िता रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी शाकिब चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया. आरोपी को पकड़ने बिलासपुर से टीम रवाना हुई जिसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles