जिला स्तरीय छापामार दल ने कोटा विकासखंड के सेवा सहकारी समिति धूमा में छापा मार कार्यवाही के दौरान एक्सपायरी नैनो यूरिया के समिति में भंडारण पाए जाने पर उसकी बिक्री पर रोक लगा दी है। वहीं निजी दुकानों में खाद का 470 बैग अवैध भंडारण मिलने पर दुकान सील कर दिया गया है, इसके अलावा बिना वैध लाइसेंस के 600 लीटर कीटनाशक भंडारण और विक्रय पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर उप संचालक कृषि के नेतृत्व में जिले की कई खाद दवाई दुकानों का छापामार शैली में निरीक्षण किया गया।







