थाना सरकंडा पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सरकंडा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग ने इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया कि थाना सरकंडा अंतर्गत रहने वाली पीड़ित युवती ने जोमैटो में डिलवरी बॉय का काम करने वाले चिंगराजपारा निवासी सुमित साहू के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया था। पीड़िता ने बताया था कि कॉलेज में पढ़ाई करने के दौरान चिंग राजपारा निवासी सुमित साहू से उसकी जान पहचान हुई और यह जान पहचान प्रेम प्रसंग में तब्दील हो गया। तब से सुमित साहू शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा था। जब पीड़िता ने शादी की बात छेड़ी तो सुमित साहू शादी से मुकर गया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर जोमैटो के डिलवरी बॉय सुमित साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर के बाद मौके से रेपिस्ट सुमित साहू को गिरफ्तार कर लिया है।

बहरहाल पुलिस ने शिकायत के बाद तत्काल मामले पर गंभीरता दिखाते हुए आरोपी को भागने से पहले ही उसके निवास से उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।



