बिजली विभाग और चाटीडीह रहवासियों का विद्युत खंभे को लेकर विवाद, मामले की शिकायत एसपी तक पहुंची।

बिलासपुर सिविल कोर्ट के आदेश का पालन करने बुधवार को चाटीडीह के पास विद्युत विभाग के कर्मचारी गए हुए थे। लेकिन कुछ लोगो ने खंभे हटाने नहीं दिए और बिजली विभाग के कर्मचारियों से विवाद करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि इसकी शिकायत बिजली विभाग के कर्मचारियों ने एसपी से की है।

आपको बता दे कि सब्जी मण्डी, चाँटीडीह स्थित द्वारिका प्रसाद यादव पिता शिवशंकर यादव के भूमि में निम्नदाब पोल लगा है। जिसे हटाने के लिए द्वारिका प्रसाद यादव द्वारा विद्युत विभाग को आवेदन किया गया था। जिसकी सभी औपचारिकता पूर्ण होने के पश्चात बुधवार को उक्त कार्य हेतु कार्यपालन अभियंता नगर संभाग एक को जारी किया गया। कार्यादेश जारी होने के उपरान्त विद्युत ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ करने मौके पर आए हुए थे लेकिन वहां अनिल कुमार अग्रवाल पिता राधाकृष्ण अग्रवाल, उनके पुत्र और सुनील अग्रवाल द्वारा कार्य स्थल पर विवाद उत्पन्न कर कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।

गौरतलब है कि गुरुवार को बिजली विभाग वहां पोल लगाने पहुंचा था, जिस पर मोहल्ले के कुछ लोगों ने विवाद किया था, जिस पर पार्षद और मोहल्ले वासियों के बीच कहां सुनी भी हुई जिसे लेकर एसपी से भी शिकायत की गई है, विवाद के बाद यह मामला सिविल कोर्ट में गया और सिविल कोर्ट से अंतरिम आदेश पारित हुआ, कि यह कार्य जारी किया जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles