श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल द्वारा बिना मान्यता प्राप्त संचालन के लिए कार्यवाही हेतु एनएसयूआई छात्रों ने जिला शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा।

शुक्रवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नेतृत्व में एनएसयूआई छात्र प्रतिनिधि द्वारा श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल द्वारा बिलासपुर जिले में बिना मान्यता के संचालन की शिकायत पर कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। एनएसयूआई ने बताया कि बिलासपुर जिले के तोरवा में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल का बिना मान्यता के संचालन किया जा रहा है। इस स्कूल में पूर्णतः कूटरचित तरीके से सीबीएसई के पाठ्यक्रम का संचालन किया जा रहा है, इनका प्रवेश परीक्षा तथा पाठ्यक्रम सभी सीबीएसई के अनुसार कराई जा रही हैं। जबकि स्कूल की मान्यता सीबीएसई से प्रात ही नहीं है। गैर मान्यता के स्कूल संचालित करने एवं परिजनों से ट्यूशन, किताब, ऑनलाइन क्लासेस और यूनिफार्म के नाम पर दबावपूर्वक मोटी रकम लेने का काम चैतन्य टेक्नो स्कूल द्वारा किया जा रहा है।

छात्र संघ ने शुक्रवार को बड़ी संख्या में जिला शिक्षा कार्यालय पहुंचकर सहायक संचालक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन लेते हुए सहायक संचालक पी दशरथी ने बताया कि शिकायत मिली है इसकी जांच कराई जाएगी जांच के बाद रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया जाएगा, जहां से आगे की कार्यवाही की जाएगी।

छात्र संघ ने आरोप लगाते हुए बताया कि स्कूल प्रबंधन द्वारा छात्र छात्राओं को न तो रिजल्ट दिया जा रहा है और न ही टीसी मुहैया कराया जा रहा है, स्कूल प्रबंधन की मनमानी चरम पर है। उनका कहना है कि स्कूल पर कार्यवाही नहीं हुई तो आगे उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार शिक्षा विभाग होगा। इसी प्रकार जिले में और भी स्कूल है जो बिना मान्यता के संचालित हो रही है यदि जिला शिक्षा विभाग जांच करें तो ऐसे कई मामले सामने आएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles