जिले में शिक्षा के गिरते स्तर को सुधारने नगर निगम मिशन 90 लांच करने जा रहा है, जिसमें जिला स्तर पर स्मार्ट सिटी के द्वारा मिशन मोड में काम किया जाएगा, इसमें निगम एक सॉफ्टवेयर डवलप कर रहा है, जिसका लक्ष्य है कि बिलासपुर जिले में स्कूलों का पासिंग परफॉरमेंस 90 फीसदी से ज्यादा हो और जिला शिक्षा में अग्रणी बने, टीचर स्टूडेंट परफॉर्मेंस मोनिटरिंग सिस्टम बनाया जा रहा है, इसका उद्घाटन प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय आज करेंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री जिले के प्रवास में रहेंगे, इस दौरान प्रवेश उत्सव समारोह में भी शामिल होंगे।



