शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले दुष्कर्मी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। थाना सिविल लाइन की उपनिरीक्षक एस चौहान ने बताया कि आरोपी तैयब खान अपने ही समाज की पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसका लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी वे आरोपी से शादी की बात करती आरोपी पीड़िता को गोल-मोल जवाब देकर चलता कर देता था। इस तरह पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया और वह इस पूरे मामले की शिकायत करने थाना सिविल लाइन पहुंची। पुलिस ने भी गंभीरता दिखाते हुए तत्काल दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।




