वर्षा के सीजन में पानी निकासी रेल प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है। स्टेशन के साथ-साथ सेक्शन में यह दिक्कत आती है। रेलवे ने सेक्शन में ट्रैक किनारे निकासी के लिए नाली का निर्माण किया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था बनाया है। लेकिन, रेलवे स्टेशनों की हालत पहले की तरह है। खासकर जोनल स्टेशन में गंदगी और अव्यवस्था स्पष्ट देखा जा सकता है। यहां हालत ऐसी है कि नाली और ट्रैक एक बराबर नजर आ रहे है। नालियों मे कचरा भरा है।

इसे निकालने विभाग के पास समय नहीं है। इसके साथ ही नालियां जगह-जगह से टूटी हुई है। इसके कारण ट्रैक के नीचे पानी जमा हो रहा है। ट्रैक का निचला हिस्सा पानी भरने के कारण कमजोर हो सकता है। हावड़ा एंड में कुछ साल पहले ट्रैक दब गया था। इस वजह से चलती ट्रेन के बफर ऊपर-नीचे हो गए थे। बाद में रेलवे ने इसकी मरम्मत करायी थी। अब हालत फिर पहले जैसे हो गए है इससे ट्रेनों का परिचालन कभी भी प्रभावित हो सकता है।





