महामहिम राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री और राज्यपाल यहां पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन विश्व विद्यालय के छठें दीक्षांत समारोह में शामिल होंने पहुचे थे। हेलीपैड पर प्रमुख रूप से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कुलपति वंशगोपाल सिंह, एबीएन बाजपेई सहित विधायक अमर अग्रवाल, धरमजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला और आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह ने स्वागत किया।




