केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट परीक्षा 7 जुलाई 2024 को आयोजित किया गया। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों ने सीटेट परीक्षा पेपर एक और दो के पैटर्न में परीक्षा दिलाया। सीटेट परीक्षा को दो पेपर में बांटा गया। जिसमें पेपर एक पैटर्न पेपर दो पैटर्न से थोड़ा अलग है। पेपर एक परीक्षा के पैटर्न के अनुसार प्राथमिक स्तर के प्रश्न पत्र में कुल 5 सिलेबस थे। वहीं दूसरी ओर पेपर दो परीक्षा पैटर्न के अनुसार उच्च प्राथमिक स्तर के प्रश्न पत्र में चार खंड थे।



परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने बताया कि पहली पाली के एग्जाम में पहली कक्षा से पांचवी कक्षा तक के शिक्षक के पात्रता की परीक्षा ली गई। जिसमें बच्चों के विकास से संबंधित प्रश्न स्कूल व्यवस्था से संबंधित प्रश्न आए थे। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर थोड़ा कठिन आया था लेकिन उम्मीद है कि रिजल्ट अच्छा आएगा। सीटेट परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई। प्रत्येक शिफ्ट का समय ढाई घंटे रहा। पेपर एक दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक और पेपर दो सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 तक हुआ।





