Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ और बिलासपुर में बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर कांग्रेस का ब्लॉक...

छत्तीसगढ़ और बिलासपुर में बिजली संबंधित समस्याओं को लेकर कांग्रेस का ब्लॉक स्तरीय धरना प्रदर्शन।

रोजाना की अघोषित बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर की वजह से जनरेट हो रही अनाप शनाप बिजली बिल और प्रति यूनिट में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शांतिपूर्ण तरीके से सब स्टेशन के बिजली अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं व्यवस्था में सुधार नही होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गयी।

लाख कोशिशों के बावजूद बिलासपुर जिले की बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नही ले रही है। कल तक जहां हल्के बूंदाबांदी और अंधर की वजह से बिजली गुल हो जाती थी तो अब तो बिना वजह के ही कभी भी बिजली चली जा रही है। आलम यह है कि वर्तमान स्थिति में एक तो बारिश पर विराम लग गया है, वहीं बारिश नहीं होने के चलते लोग उमस भरी गर्मी से हलाकान है। उस पर एक दिन में अनगिनत बार बिजली गुल हो रही है। इसको लेकर पूरे बिलासपुर वासी हलाकान है। हालांकि इसपर पहल करते हुए प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर जिले के अलग अलग ब्लॉक स्तर पर इसका विरोध कर विद्युत विभाग के अफसरों को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही उन्हें जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कहते हुए उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गयी।

इसी तरह तिफरा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नाथ साहू के नेतृत्व में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर सिरगिट्टी सब स्टेशन के अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि अघोषित बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर की वजह से जनरेट हो रही भारी भरकम बिजली बिल और प्रति यूनिट में हुई बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सब स्टेशन के बिजली अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।वहीं व्यवस्था में सुधार नही होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गयी। इस मौके पर सिरगिट्टी क्षेत्र की महिलाएं भी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सिरगिट्टी सब स्टेशन कार्यालय पहुंच गई। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से ये लोग बिजली की समस्या से रोजाना जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं स्मार्ट मीटर के लगने से बिजली बिल भी अधिक मात्रा में जनरेट हो रहा है।

बहरहाल कुछ समय से बिजली की समस्या बिलासपुर जिले के लिए नासूर साबित हो रही है। जिसकी चर्चा भी अब अन्य राज्यों तक होने लगी है। हालांकि इसके निष्कर्ष को लेकर सीएस विष्णु देव साय, छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण केंद्र के अध्यक्ष पी दयानन्द और बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने तक बिजली विभाग को आदेशित कर बिजली व्यवस्था में सुधार करने की बात कही थी। बावजूद इसके बिजली व्यवस्था में अब तक कोई सुधार देखने को नही मिला है। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि बिजली विभाग कांग्रेस पार्टी के द्वारा दिए गए ज्ञापन पर गंभीरता दिखाते हुए जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करती है या फिर कांग्रेस पार्टी को इस गंभीर समस्या के लिए प्रदेश भर में आंदोलन और उग्र प्रदर्शन करने बाध्य होना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments