सीवरेज और अमृत मिशन के बाद अब गैस पाइपलाइन के नाम पर सड़कों के किनारे की जा रही बेतरतीब खुदाई से जनमानस में भारी आक्रोश है। जी न्यूज़ की टीम ने मंगलवार को मोपका राजकिशोर नगर क्षेत्र में की गई बेतरतीब खुदाई के हालात का जायजा लिया और यहां के कारोबारी और आमजनो से चर्चा की, उनका कहना है कि नियम के तहत ठेका कंपनी को पाइपलाइन डालने के बाद नियम अनुसार यहां सड़क का रेस्टोरेशन भी करना था, पर कंपनी ने रेस्टोरेशन का काम नहीं कराया, जिससे उल्टे मिट्टी और मलवा पटक दिया, जिसके कारण बारिश से बार-बार सड़क के किनारे का हिस्सा धंस रहा है, जिसके चलते जहां उन्हें कारोबार में दिक्कत हो रही है वहीं गाड़ियो के फंसने के कारण माल भी नहीं आ जा पा रहा है।








