निगम के अनुमति बिना बिजली खंभों में शांति निकेतन बोर्ड लगाकर कर रहा प्रचार, अधिकारी जल्द ही करेगी कार्यवाही।

बिना निगम के अनुमति के बिजली के खम्बो में अवैध बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। आप देख सकते हैं पंजाबी कॉलोनी स्थित शांतिनिकेतन स्कूल का बोर्ड प्रचार के लिए सरकारी बिजली पोल में लगा दिया गया है, जिसकी अनुमति भी नहीं ली गई है। इससे सबसे बड़ी समस्या आने जान वाले राहगीरों को होती है, बोर्ड की वजह से सड़क में वाहन दिखाई नहीं देते जिसके चलते हादसे भी हो रहे हैं। जबकि निगम लगातार कार्यवाही करते हुए ऐसे फ्लेक्स बेनर को हटाने का दावा करती है।

जो बिना अनुमति लगाए जाते है, इससे शहर की सुंदरता भी बिगडती हैं लेकिन शांति निकेतन स्कूल संचालक को इससे कोई लेना देना नही हैं, उसे तो बस अपने जेब भरने की पड़ी हैं, दो कमरों में संचालित स्कूल में शिक्षा विभाग के मापदंडो की भी खुल कर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, ना खेल का मैदान है, ना लैब है, बिना पर्याप्त टीचर के स्कूल संचालित हो रहे हैं, तो वही निगम को भी चूना लगाने से शांतिनिकेतन स्कूल संचालक बाज नहीं आ रहा है। निगम अधिकारी ने इसकी जांच कर जल्द बोर्ड हटाकर कार्यवाही करने की बात कही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles