हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज ने बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया आयोजन।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के तत्वावधान में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई। जहां विभिन्न बीमारियों की जांच उपचार के बाद दवाइयां दी गई। लाइफ केयर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्साकों की मौजूदगी में लोगों ने शिविर का जमकर लाभ उठाया और इसे सराहनिय प्रयास बताया। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भवन, पुराना हाईकोर्ट के पीछे आदर्श कॉलोनी में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक शिविर में गोविंद इंस्टिट्यूट ऑफ लाईफ केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राम कृष्ण कश्यप ने अपनी पूरी टीम के साथ जांच उपरांत निःशुल्क परामर्श देकर शिविर को सफल बनाया।

विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी एवं छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के तत्वावधान में बुधवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई। जिसमे विभिन्न बीमारियों की जांच उपचार के बाद दवाइयां भी दी गई, इस दौरान शुगर बीपी की जांच भी की गई है, जिसमे इसकी समस्या पाई गई तत्काल जाँच के बाद दवाइयां भी दी गई, इस शिविर को लेकर हिंदू संगठनों ने व्यापक स्तर पर तैयारी की थी और इसे अपने जनकल्याणकारी योजनाओं का एक अंश बताया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच और इलाज किया गया, इस दौरान लाइफ केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर विशेष रूप से मौजूद रहे, शिविर के प्रारंभ में डॉक्टर का श्रीफल शॉल और पुष्प कुछ देकर सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद जैसे हिंदू संगठनों द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर बहुत ही उपयोगी है और इनका प्रयास सराहनीय हैं, इसका ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ लेना चाहिए।

इस दौरान जितने भी मरीज जांच कराने पहुंचे, उन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने प्रयास किया गया है, यहां विभिन्न प्रकार के बीमारियों से संबंधित मरीजों को औषधी और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई जिसका लाभ लेने बड़ी संख्या में आसपास के लोग सुबह से पहुंचने रहे। हिंदू संगठनो द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज भवन, पुराना हाईकोर्ट के पीछे आदर्श कॉलोनी में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया गया।शिविर में गोविंद इंस्टिट्यूट ऑफ लाईफ केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राम कृष्ण कश्यप अपनी पूरी टीम के साथ जांच उपरांत निःशुल्क परामर्श देते रहे, इस दौरान हिंदू संगठन के पदाधिकरी लोगो की मदद करते रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles