बिलासपुर शहर के 36 मॉल स्थित तंत्रा बार से देर रात नशे में थिरकते युवकों को बोतल उछालने को लेकर बाउंसरों ने बुरी तरह पिटाई कर दी। मामला देर रात सिविल लाइन थाने पहुंचा, जहां अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना क्षेत्र 36 मॉल में स्थित तंत्रा बार में बाउंसरों और युवकों के बीच विवाद हुआ है। आरोप है कि देर रात तक तंत्रा बार में शराब परोसी जाती हैं। घटना की शिकायत लेकर थाने देर रात थाने पहुंचे आदित्य तिवारी निवासी सरकंडा ने बताया कि तंत्रा बार में शराब की बोतले ऊपर से नीचे फेकी गई।

जिसके बाद नीचे से भी शराब की बोतले ऊपर फेकी गई। इन सब के बीच युवक-युवतियों के बीच आपस में विवाद शुरू हो गया था। फिर बाउंसरों का युवकों से विवाद हुआ, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई वही मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस को देख नशे में धुत युवक युवतियां मौके से रफू चक्कर हो गए। इस विवाद में एक युवक आदित्य तिवारी को चेहरे और आंख के नीचे काफी चोट आई है। जिसकी रिपोर्ट घायल युवक ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है।




