Homeहमर बिलासपुर"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिले में 20 जुलाई...

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले में 20 जुलाई को रोपे जायेंगे सवा चार लाख पौधे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 20 तारीख को एक ही दिन एक ही समय पर लगभग सवा चार लाख पौधे मां के नाम पर रोपे जाएंगे। जिले में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी इस सघन पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। महिलाओं की भागीदारी होने से वे रोपे जाने वाले पौधे से भावनात्मक रूप से जुडे़गी। कलेक्टर अवनीश शरण ने इसकी समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि इस पूरे अभियान के नोडल अधिकारी नगर निगम कमिश्नर एवं सहायक नोडल अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी होंगे। अनुविभाग स्तर पर एसडीएम को अभियान के लिए नोडल बनाया गया है। अभियान में मुख्य रूप से फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किये जाएंगे। महिलाएं घर की बाड़ी, सार्वजनिक जगह या किसी अन्य स्थान पर भी पौधा रोप सकती है। स्वयं के द्वारा लगाये गये पौधों की महिलाएं रूचि लेकर देखरेख करेंगी। पौधे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments