Homeहमर बिलासपुरछत्तीसगढ़ सरकार की एक और सौगात, 70 हजार मितानिनों के खाते में...

छत्तीसगढ़ सरकार की एक और सौगात, 70 हजार मितानिनों के खाते में 90 करोड़ प्रोत्साहन राशि ऑनलाइन ट्रांसफर।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेश सहित बिलासपुर जिले के हजारों मितानिनों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि प्रदान की।कार्यक्रम का आयोजन रायपुर के अलावा जिला चिकित्सालय में भी किया गया। जहां पहुंचे मितानिनों को नवा सौगात के तहत सीधे बैंक खाते में मितानिन प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष, सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन सहित अन्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने राज्‍य की मितानिनों को सौगात दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 12 जुलाई को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रोत्साहन राशि देने की नई व्यवस्था का शुभारंभ किया। सीएम साय ने ऑनलाइन राज्‍य की 70 हजार मितानिनों के बैंक खातों में 90 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर किए। राज्य स्तर से मितानिनों को ऑनलाइन प्रोत्साहन राशि का भुगतान पारदर्शी प्रशासन की ओर छत्तीसगढ़ सरकार का एक और कदम है। इसी कड़ी में जिला अस्पताल में भी नवा सौगात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान शामिल हुए। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर के सीएमएचओ प्रभात श्रीवास्तव और जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में मितानिन बहने, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लॉक समन्वयक, स्वास्थ्य पंचायत समन्वयक, शहरी क्षेत्र समन्यवक, मितानिन हेल्प डेस्क समन्वयक शामिल हुए। इस कार्यक्रम के तहत सभी मितानिनों को राज्य स्तर से एक साथ भुगतान किया गया।

जिला चिकित्सालय में आयोजित नवा सौगात कार्यक्रम के तहत मितानिनों को एक साथ 3 महीने का प्रोत्साहन राशि मिलने से सबके चेहरे खिले नजर आए।बता दें कि प्रत्येक मुतानिन को 22 सौ रुपये प्रति महीने के हिसाब से 3 महीने का 66 सौ रुपये प्रोत्साहन राशि सीएम के एक बटन दबाते ही एक मुश्त सीधे उनके बैंक खाता में स्थानांतरित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments