अशोक नगर चौक से बिरकोना जाने वाली सड़क की हालत जर्जर हो चुकी है। अशोक नगर में रहने वाली गृहणी काजल तिवारी ने बताया कि अशोकनगर की सड़कों की हालत लंबे समय से ऐसी ही है। बारिश के दिनों में सड़कों पर चलने में खतरा बना रहता है। जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। जो पानी की वजह से ढक जाते हैं। जिसके कारण दुर्घटनाएं होने की आशंका बढ़ जाती है। अशोकनगर की सड़के काफी समय से इस अवस्था में है। लेकिन इसकी मरम्मत पर किसी का ध्यान नहीं है।

सड़कों के साथ-साथ अशोक नगर में पाइपलाइन फूटने की वजह से भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। लेकिन पाइपलाइन को सुधारने के लिए किसी ने अभी तक पहल नहीं की है। बिलासपुर की अधिकतर सड़कों की हालत बारिश के दिनों में अपना रंग दिखाती हैं। बारिश के दिनों में लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद सड़क मरम्मत का काम नहीं किया जा रहा है। बारिश के पहले बिलासपुर की सड़कों को सुधारने का दावा खोखला नजर आ रहा है।


