कलेक्टर अवनीश शरण ने तोरवा स्थित मछली एवं मटन मार्केट का निरींक्षण किया। विक्रेताओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने परिसर की रोज साफ-सफाई करने और गेट में लाईट लगाने के निर्देश दिए। परिसर में स्थित टॉयलेट की सफाई कर इसे चालू करने के निर्देश दिए। थोक मछली बाजार के लिए बने दुकानों को भी देखा। आवश्यक मरम्मत कर शनिचरी बाजार में संचालित थोक मछली बाजार को भी यहां स्थानांतरित करने के निर्देश दिए।




