बिलासपुर पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे, पूर्व मुख्यमंत्री को भी लिया आड़े हाथ।

अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री पर भी कटाक्ष किया।

निजी कार्यक्रम में शामिल होने शुक्रवार शाम को बिलासपुर पहुंचे रायपुर सांसद और भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्र में उन्हें मंत्री नहीं बनाए जाने के सवाल पर कहा कि मंत्री बनाना या नहीं बनाना प्रधानमंत्री का विशेष अधिकार है, लेकिन देश में डबल इंजन की सरकार है इसलिए राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। छत्तीसगढ़ को एक केंद्रीय राज्य मंत्री मिला है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि आजकल वे खाली है, लोकसभा चुनाव भी हार चुके हैं उन्हें राम के दर्शन करना नौटंकी लगता है। कांग्रेस के विधानसभा घेराव के ऐलान पर भी श्री अग्रवाल ने कहा कि उन्हें कम से कम 1 साल तक सब्र करना चाहिए। कांग्रेस द्वारा नई शिक्षा नीति के विरोध पर भी उन्होंने दो टूक कहा कि हम सनातन संस्कृति को जोड़ेंगे। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी हिंदू धर्म को धर्म नहीं जीवन पद्धति कहा है। उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे बहु संख्यक वर्ग को नाराज कर अल्पसंख्यकों को खुश करने में लगे हैं। बिलासपुर पहुंचे श्री अग्रवाल ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी अभी 50 साल के नौजवान है, उन्हें अब तक शादी कर लेनी चाहिए थी। ऐसा करने से कई प्रकार की चर्चाएं बंद हो जाएगी। उन्होंने मणिपुर की हिंसा के लिए भी राहुल गांधी और कांग्रेस को ही जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कभी भी मणिपुर की शांति को लेकर प्रयास नहीं किया।

उन्होंने इस बात पर भी गर्व किया कि वे एक सांसद के तौर पर चुने गए हैं और देश में मतों के अंतर के हिसाब से टॉप 9 में उन्हें जगह मिली है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी के तेवर होते तो राहुल अब तक डबल हो चुके होते। जो अपने लिए जीवनसाथी नहीं तलाश पाया वह व्यक्ति पूरे देश का कैसे साथी बन पाएगा। उन्होंने कहा कि तीन चुनाव के बाद राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बने हैं, इसलिए उन्हें देश के विकास के लिए काम करना चाहिए, लेकिन उन्होंने देश के लिए अब तक कुछ नहीं किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles