सीपत मार्ग हरी अमृत के पास मवेशियों का जमावड़ा, चालक सहित राहगीर परेशान।

शहर की मुख्य सड़कों, आम रास्तों पर मवेशियों का जमावड़ा रहने से वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे कभी भी दुर्घटनाएं घट सकती हैं। यातायात काफी खतरनाक हो गया है। मवेशियों का जमावड़ा यातायात के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। दिन ही नहीं बल्कि रात में भी अधिकतर मार्ग के सड़क पर मवेशियों का जमावड़ा रहता है। परंतु इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। बिलासपुर के सीपत मार्ग हरी अमृत के पास मवेशियों ने अपना कब्जा जमा रखा है।

मवेशियों के इस तरह सड़क को घेर कर बैठने से यातायात तो बाधित हो ही रहा है। इसके साथ-साथ मवेशियों की भी जान पर खतरा बना हुआ है।आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि सड़क पर मवेशियों के बैठने से दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा रहती है। तेज रफ्तार से आने वाली गाड़ी के चपेट में मवेशी भी आ जाते हैं। जिससे वाहन चालक और मवेशी दोनों की जान पर खतरा बना रहता है। कलेक्टर अवनीश शरण ने शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सड़कों से मवेशी हटाने के निर्देश भी दिए हैं। शहरी क्षेत्र में सड़क पर बैठे मवेशियों को मोपका गौशाला भेजा जा रहा है तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल आयोजित कर पशुपालकों को समझाइश दी जा रही है कि वे अपने मवेशियों को घर पर ही रखें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles