शहीदाने करबला की याद में मोहर्रम पर जगह-जगह लंगर किया जा गया। जराभाठा स्थित ताहिरा पेट्रोल पंप के पास मुस्लिम समाज सेवा संगठन की जानिब से हर साल की तरह इस साल भी सभी समाज के लोगो को मुस्लिम समाज सेवा संगठन के द्वारा में आम लंगर तकसीम किया गया। जिसमे सेकड़ो की तादात में सभी समाज के लोग शामिल हुए और क़ौमी एकता का परिचय दिया।



