Homeहमर बिलासपुरअवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 1 आरोपी के विरूध्द की...

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 1 आरोपी के विरूध्द की गयी कार्यवाही, 15 बोतल गोवा स्पेशल व्हीस्की व 50 पौवा गोवा स्पेशल शराब एवं 60 नग देशी प्लेन शराब जप्त

⚫ *आरोपी के विरूध्द धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।*
⚫ *अवैध शराब विक्रय करने वाले व होटल ढाबा संचालको पर रखी जा रही है पैनी नजर।*
⚫ *अपराधिक तत्वो पर अंकुश हेतु क्षेत्र में बढाई गयी गस्त पेट्रोलिंग।


राजनांदगांव / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राहुल देव शर्मा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में डोंगरगढ़ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आपराधिक तत्वो के विरूध्द लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कडी में अवैध शराब विक्रय कराने वालों पर डोगरगढ़ पुलिस को कार्यवाही करने में सफलता मिली है। दिनांक 25/09/2023 के दरम्यानी रात्रि डोगरगढ़ पुलिस को सूचना मिला की बधियाटोला निवासी रवि शेण्डे नामक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय हेतु अपने घर में छिपाकर रखा है, कि सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस टीम रवाना किया गया। कार्यवाही में आरोपी रवि शेण्डे पिता धनीराम शेण्डे उम्र 26 साल निवासी भीमगर डोंगरगढ थाना डोंगरगढ जिला राजनांदगांव छ.ग. के कब्जे से 15 बोतल गोवा स्पेशल व्हीस्की व 50 पौवा गोवा स्पेशल शराब एवं 60 नग देशी प्लेन शराब जुमला शराब की मात्रा 31.050 बल्क लीटर कीमती 16800/रूपये मिला। जिस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की परिधि में आने पर आरोपी के विरूध्द थाना डोंगरगढ में अपराध क्रमांक 609/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया जंहा से जेल वारंट प्राप्त कर जेल भेजा गया ।
     इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी- उनि रामेश्वरी बघेल, प्र.आर. 478डेमन चंद्राकर 501 अजीत टोप्पो, आर. राजेन्द्र साहू, गजेन्द्र भारद्वाज, लक्ष्मी मंडावी, श्रध्दा बाघमारे का रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments