तालापारा मिनीमाता नगर निवासी हरीश नवरंग के ऊपर शनिवार दोपहर 12:00 बजे मोहल्ले के ही कुछ युवकों द्वारा जानलेवा हमला किया गया। हरीश नवरंग की मां ज्योति नवरंग ने बताया कि मोहल्ले में ही रहने वाले विशेष टंडन और राकेश नाम के युवक ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सुबह से नशे की हालत में मोहल्ले में हुड़दंग करते फिर रहे थे। दोनों युवक नशे में इतने धुत थे कि उन्होंने बिना किसी विवाद के हरीश नवरंग के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जिससे हरीश नवरंग के नाक पर गहरी चोट आई है। पीड़ित को मृत समझकर युवक उसे वहीं छोड़कर भाग गए। साथ ही पीड़ित की मां ज्योति नवरंग के साथ भी दोनों युवकों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत करने पीड़ित की मां ज्योति नवरंग सिविल लाइन थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराया।




