लेह लद्दाख की यात्रा से लौटे डॉक्टर प्रवीण कालविट और डॉक्टर सुभदा कालविट ने हमारे जवानों और लद्दाख के रहवासियों की स्वास्थ्य स्थिति पर की विशेष चर्चा।

विदेश प्रवास के बाद डॉक्टर प्रवीण कालविट और डॉक्टर सुभदा कालविट एक माह के प्रवास पर लेह लद्दाख की यात्रा पर रहे, यहां उन्हें अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में सलाह देने और भारतीय आर्मी के स्वास्थ्य जांच करने आमंत्रित किया गया था। इस दौरान डॉक्टर कालविट ने भारतीय आर्मी और लेह लद्दाख के निवासियों के स्वास्थ्य की जांच की, उन्होंने पाया कि यहां डायबिटीज और बीपी की समस्या अधिकांश जवानों में है, स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें सलाह भी दिया।

वहीं डॉक्टर सुभदा कालविट भी वहां मौजूद रही इस दौरान उन्होंने बताया कि वहां महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या बनी हुई है, अधिक उम्र में विवाह के चलते यहां बच्चे कम हो रहे हैं, साथ ही यहाँ के लोगो में स्वास्थ्यगत समस्याएं भी बनी हुई है। दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र होने के कारण स्वास्थ्य समस्या ज्यादा है, स्वास्थ्य सुधार करने उनके द्वारा सुझाव भी दिए गए हैं। सरकंडा के नूतन चौक में डॉक्टर कालविट नर्सिंग होम और टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के नाम से क्लीनिक है। इनका सामाजिक क्षेत्र में भी बड़ा योगदान रहा है, इसे देखते हुए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा उन्हें लेह लद्दाख बुलाया गया जहां पहुंचकर उन्होंने भारतीय सेना के जवानों और लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और सलाह दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles