6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने शेख इमरान को किया गिरफ्तार।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस पूरे मामले में सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि थाना सिविल लाइन अंतर्गत रहने वाली पीड़ित 6 वर्षीय मासुम बच्ची की माँ ने थाना सिविल लाइन उपस्थित होकर तालापारा यादव मोहल्ला निवासी शेख इमरान के खिलाफ शिकायत दर्ज किया था। मासूम बच्ची की मां ने बताया था कि उसकी बच्ची के साथ शेख इमरान द्वारा ना केवल छेड़खानी किया गया बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट्स से छेड़छाड़ कर उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए तत्काल आरोपी शेख इमरान को गिरफ्तार किया और उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे जेल भेज दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles