बिलासपुर एनएचएम कर्मचारियों का लंबीत 27% वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण सहित 18 बिंदु मांग को लेकर रायपुर में 22 जुलाई से 2 दिवसीय धरना प्रदर्शन।

बिलासपुर एनएचएम कर्मचारियों का लंबीत 27% वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण सहित 18 बिंदु मांग के संबंध में प्रदेश स्तरीय दो दिवस धरना प्रदर्शन आंदोलन रायपुर में 22 जुलाई को किया गया। जिला बिलासपुर के एनएचएम कर्मचारियों में एक जुटता दिखाई दिया। एनएचएम एंव एड्स नियंत्रण संविदा स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पिछले कुछ माह मे 24 बार ज्ञापन एवं आवेदन दिया जा चुका है। इसके बाद भी कोई भी कार्यवाही नहीं होने के कारण उक्त कर्मचारी में भारी रोश व्याप्त है। जिससे वे आंदोलन में जाने विवश हो रहे हैं। ज्ञात हो कि पिछली जुलाई 2023 में बजट सत्र के दौरान अनुपूरक बजट में 37,000 संविदा कर्मचारियों के लिए 27% वेतन वृद्धि का प्रावधान किया गया था। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि उक्त वेतन वृद्धि लाभ स्वच्छता मिशन मनरेगा,समग्र शिक्षा विभाग को मिल गया है।जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एंव एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के 15,000 संविदा कर्मचारियों को 27% वेतन वृद्धि अब तक अप्राप्त है। इन कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles