चैन स्नेचिंग करने के मामले में 24 घण्टों के अंदर ही आरोपियों को पकड़ने में सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने पकड़े गए चार आरोपियों से लूट की चैन बरामद कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मंगलवार को थाना सिविल लाइन अंतर्गत रिवर व्यू से इंद्रा सेतु पुल के पास एक महिला डॉक्टर वाकिंग के दौरान लूट का शिकार हो गयी थी। जिसकी शिकायत महिला ने थाना सिविल लाइन पहुंचकर की थी। शिकायत के बाद मामले में गंभीरता दिखाते हुए सिविल लाइन पुलिस एवं विशेष टीम ने आरोपियों की खोजबीन शुरू की। इस दौरान सैकड़ों संदेहियों से पूछताछ करने के साथ 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए। महज फिर भी पुलिस के हाथ खाली ही थे।

हालांकि की इसी बीच पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि कुछ युवक सोने का मंगलसूत्र बेचने के किये ग्राहक तलाश रहे है। जिसके बाद संदेही युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा। पूछताछ के दौरान एक के बाद एक चार लूटेरे सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़े।आरोपियों में तैयबा चौक निवासी शेख फौजुद्दीन, लिंक रोड निवासी कृष्णा उपाधयाय, 27 खोली निवासी श्रीदिप शर्मा और पुराना हाईकोर्ट निवासी तनिष्क सलूजा शामिल है।

बहरहाल पुलिस ने ना केवल 12 घण्टो में लूटेरे को गिरफ्तार किया बल्कि लूट में आरोपी के साथ शामिल तीन लूटेरों को भी धर दबोचा साथ ही आरोपियों के कब्जे से लूट की 2 लाख रुपये कीमती मंगलसूत्र और मोटरसाइकिल बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है।


