सुभाष यादव सर्वसम्मति से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कुली कल्याण समिति के चुने गए अध्यक्ष, अन्य पदों पर पदाधिकारियों को भी सौंपी गई जिम्मेदारियां।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कुली कल्याण समिति का दो साल बाद चुनाव हुआ। जिसमें सुभाष यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष से लेकर अन्य पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन में 152 लाइसेंसी कुली है। चुनाव को लेकर 15 जुलाई को नामांकन भरा गया। इसके तहत 20 जुलाई को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई थी। जिसमें विपक्ष में खड़े प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इसके कारण अध्यक्ष से लेकर अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। जानकारी के अनुसार सुभाष यादव को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह राजकुमार मनहर उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार बंजारे सचिव, एम रामाराव सहसचिव, श्यामकलेश कोसले कोषाध्यक्ष और शिवा वर्मा को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया है। अन्य सदस्यों में अनुपा यादव, सविता यादव, प्रवीण भार्गव, संतोष खांडे, एम गंगैया, धनीराम यादव शामिल है। चुनाव के पीछे केवल एक उद्देश्य कुलियाें का प्रतिनिधि मंडल तैयार करना है। जिससे की वह अपना पक्ष जीएम, डीआरएम के अलावा रेल बोर्ड के समक्ष रख सके।

लगातार ट्रेनें रद होने से वैसे भी कुलियों के समक्ष आर्थिक दिक्कतें हैं। इसके साथ ही कईं परेशानिया भी है, जिसे लेकर लगातार रेल प्रशासन के समक्ष मांग रखी जा रही है लेकिन, कई मांगें अब तक अधूरी रही। पदाधिकारी नियुक्त होने से अब कुली मजबूती के साथ अपनी मांग और अन्य समस्याएं रेल प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles