Homeहमर बिलासपुरनवनिर्मित तारबाहर अंडरब्रिज में शेड लगने का कार्य हुआ शुरु, राहगीरों ने...

नवनिर्मित तारबाहर अंडरब्रिज में शेड लगने का कार्य हुआ शुरु, राहगीरों ने कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी।

तारबाहर अंडरब्रिज से गुजरने वाले राहगीर आने वाले दिनों में बरसात के पानी से नहीं भीगेंगे। रेलवे ने यहां शेड लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। अभी ब्रिज का दोनों हिस्सा खुला हुआ है। जिसके चलते परेशानी हो रही है। हालांकि राहगीरों का कहना है कि काम समय पर पूरा कर लेते तो इस बरसात में भी राहत मिलती।

नवनिर्मित अंडरब्रिज तारबाहर अंडरब्रिज का ही हिस्सा है। दरअसल पुराना ब्रिज अधूरा था। जिसके चलते राहगीर बाईपास रेल लाइन के फाटक में फंस जाते थे। अक्सर जाम लगने से परेशानी होती थी। लोग इस जाम से इतने परेशान हो चुके थे कि ब्रिज की मांग को लेकर आंदोलन तक करना पड़ा। तब जाकर इस का निर्माण रेलवे ने कराया। लोग अब इस ब्रिज का आने जाने में उपयोग करने लगे है। लेकिन शेड नहीं लगने के कारण वर्षा होने पर लोगों का भींगना तय है । इसके अलावा बरसात का पानी जमा होने से राहगीर इससे परेशान थे। जिसे देखते हुए रेल प्रशासन ने शेड लगाने का का कार्य शुरू कर दिया है। रेलवे प्रयास कर रहा है कि इसी बरसात में राहगीरों को राहत मिल जाए। इसलिए काम जल्दी कराने ठेकेदार पर दबाव भी डाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments