Homeहमर बिलासपुरफर्जी रसीद के सहारे किराया वसूल करने वाले कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ...

फर्जी रसीद के सहारे किराया वसूल करने वाले कांग्रेसी पार्षद के खिलाफ एफआईआर होते ही हुआ फरार।

बहतराई रोड स्थित नगर निगम की दुकानों को पार्षद द्वारा फर्जी रसीद देकर किराए पर दिए जाने के मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। सरकंडा क्षेत्र के बहतराई रोड में मुख्यमंत्री स्वालंबन योजना के तहत के दुकानों का निर्माण कराया गया है। नमें से सात दुकानों को पार्षद अमित सिंह ने फर्जी रसीद काटकर किराए पर दे दिया था। इसकी शिकायत पर निगम आयुक्त ने संपदा शाखा की उपायुक्त सती यादव, जोन कमिश्नर अरुण कुमार साहू, सहायक अभियंता सोम शेखर विश्वकर्मा, कार्यालय अधीक्षक राजेश देवांगन की टीम को जांच के निर्देश दिए थे। टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान संचालकों से पूछताछ की।

दुकान संचालक सरस्वती साहू, सुमित्रा साहू, दिलीप ठाकुर, विजय लक्ष्मी बोलर ने बताया कि पार्षद अमित ठाकुर ने 18 हजार 700 रुपये लेकर उन्हें रसीद दी है। रसीद की जांच करने पर पाया गया कि यह रसीद फर्जी है। इसके आधार पर निगम अधिकारियों ने पार्षद के खिलाफ जुर्म दर्ज करने आवेदन दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पार्षद फरार हो गया है। सरकंडा थाना के सामने स्थित कार्यालय भी खुला पड़ा है, वहां से भी वह नदारत है। आसपास के लोगो ने पूछने पर बताया कि मामले के प्रकाश में आने के बाद से पार्षद फरार हो गया है, जांच रिपोर्ट और दुकान संचालकों के बयान के आधार पर सरकंडा पुलिस ने पार्षद के खिलाफ धारा 420, 467, 468 और 417 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments