ट्यूशन टीचर से लूटपाट करने वाला फरार आरोपी विशु श्रीवास गिरफ्तार।

इधर सिटी कोतवाली बिलासपुर पुलिस ने ट्यूशन टीचर से लूटपाट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 22 नवंबर 2023 को गली नंबर 3 तेलीपारा में रहने वाली अलका गुप्ता, कश्यप कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ाने गई थी। जब वह पैदल ही अपने घर लौट रही थी तो एक्टिवा में सवा तीन लोग पहुंचे और उनके कंधे में मौजूद पर्स को छीन कर भाग गए। पर्स में ओप्पो कंपनी का मोबाइल, चश्मा और ₹9000 थे। साथ ही डायरी और अलमारी की चाबी भी थी। इस मामले में पुलिस पहले ही विशु श्रीवास को गिरफ्तार कर चुकी है जिसने बताया था कि उसने यह लूटपाट अपने साथी ओम गरुड़ उर्फ ओम ओड़िआ के साथ मिलकर किया था जो विनोबा नगर में रहता है। इस घटना में उसका साथ विशाल मेश्राम ने भी दिया था। इसी बीच मौका पाकर हम गरुड़ विशाखापट्टनम चला गया। पुलिस को सूचना मिली कि इन दोनों ओम गरुड़ बिलासपुर आया हुआ है और वापस विशाखापट्टनम जाने की तैयारी कर रहा है , जिसके बाद तेलीपारा मेन रोड में घेराबंदी कर ओम गरुड़ को पकड़ा गया। उसने बिशु श्रीवास और फरार विशाल मेश्राम के साथ मिलकर लूट की बात स्वीकार की है। पता चला की लूट की रकम से उसने एक स्मार्ट वॉच और एक गले के चांदी का चैन खरीदा था। शेष रकम उसने खर्च कर डाली थी। लूट से हासिल सफेद रंग का चश्मा और पर्स उसके घर से बरामद हुआ। पुलिस को अब भी विशाल मेश्राम की तलाश है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles