कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर की इकाई सरस्वती विद्या मंदिर तिलक नगर स्कूल में 25 वी वर्षगांठ मनायी गई। कार्यक्रम में वीर बलिदानियों को याद किया गया और सेवानिवृत्त सैनिकों ने भी अपने विचारों से छात्रों को अवगत कराया। इस दौरान कारगिल दिवस के योद्धाओ को श्रद्धांजलि दी गई।

कारगिल विजय दिवस, 1999 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में भारत की जीत के उपलक्ष्य में हर साल 26 जुलाई को मनाया जाता है। यह दिन भीषण और लंबे युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों द्वारा दिखाए गए साहस और बलिदान का सम्मान करता है। कारगिल युद्ध में बहादुरी से लड़ने वाले साहसी भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर की इकाई सरस्वती विद्या मंदिर तिलक नगर स्कूल में 25 वी वर्षगांठ मनाई।

सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई इस दौरान सेवानिवृत्त सैनिको को भी आमंत्रित किया गया था, उन्होंने अग्नि वीर योजना की तारीफ करते हुए बताया कि इससे नए खून और नए नौजवानों को देश सेवा करने का मौका मिल रहा है।



कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ नेता और विधायकगण उपस्थित रहें, वर्षगांठ समारोह में विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध में शामिल देश के सैनिकों की शौर्य गाथाओं पर आख्यान प्रस्तुत किया। साथ ही सेवा निवृत्त सैनिक परिवार के सद्स्यों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया. जिनका युवमोर्चा कार्यक्रताओं की और से सत्कार किया गया।


