Homeहमर बिलासपुरजागरूकता अभियान के बाद भी शिक्षित व्यक्ति हो रहे साइबर ठगी का...

जागरूकता अभियान के बाद भी शिक्षित व्यक्ति हो रहे साइबर ठगी का शिकार।

साइबर जालसाज रोजाना नए नए हथकंडे अपनाकर लोगों को ना केवल अपने जाल में फंसा रहे है बल्कि उनसे लाखों रुपये ठग भी रहे है। अधिकांश मामलों में पढ़े लिखे लोग ही धोखाधड़ी का शिकार हो रहे है जो अपनी बदनामी के डर से थाने तक नही जाते। इससे जालसाजों के हौसले और ज्यादा बुलन्द है।

कुछ समय पहले इसी तरह जालसाजी का शिकार सरकंडा की रहने वाली एक शादीशुदा 28 वर्षीय महिला भी हुई। जिसे जालसाजो ने अनजान नंबर से कॉल करके 25 लाख रुपए की लॉटरी लगने का हवाला दिया और उससे अलग-अलग किस्तों में 9 लाख रुपये वसूल लिए। जब महिला के पास पैसे खत्म हो गए तो जालसाझों ने उसे अपना न्यूड वीडियो बनाकर भेजने को कहा और फिर उन्होंने महिला से उसके पति का नंबर लिया और वीडियो को उसके पति के मोबाइल में भेज कर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए 5 लाख की मांग करने लगे। इस पूरे मामले में सीख लेने वाली बात यह है कि महिला लॉटरी के झांसे में इस कदर फस गई थी कि उसने इसकी चर्चा अपने पति से भी नहीं की और उसने अपने जान पहचान वालों से रकम उधार लेकर एवं अपने गहनों को गिरवी कर जालसाझों को लाखों रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया।

इसी तरह दूसरे मामले में अरपा ग्रीन्स कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड तहसीलदार भी अनजान फोन कॉल के झांसे में आकर 10 लाख रुपये गंवा बैठे। उन्हें क्राइम ब्रांच से एक डीएसपी का कॉल आया और उनके द्वारा न्यूड वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देते हुए उनपर कार्यवाही की बात कही गयी अन्यथा 10 लाख रुपये देकर वीडियो डिलीट करने झांसा दिया गया लोकलाज के डर से रिटायर्ड तहसीलदार जालसाजों के झांसे में आ गए और अपना जमा पूंजी गंवा बैठे। पुलिस भी अलग अलग तरीकों से रोजाना शहरवासियों को सजग एवं जागरूक भी कर रही है। ताकि लोग अपनी मेहनत की कमाई को किसी तरह बचाकर रखें और उसका अपने जरूरत अनुसार सही कार्यों में उपयोग करें। बावजूद शहरवासियों में जागरूकता का आभाव देखा जा रहा है। जो लालच में आकर अपने जीवन भर की कमाई मिनटों में ही गंवा दे रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments