दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल स्थित बिलासपुर में विद्युत लोको शेड का निर्माण कराया गया है यहां जितनी इंजन आती है उसकी रिपेयरिंग और मरम्मत समेत अन्य कार्य किए जाते हैं इसके निर्माण के साथ ही यहां लोको शेड तक जाने के लिए एक रेल लाइन बनाया गया था, लेकिन अब एक बार फिर से रेलवे द्वारा यहां नया रेल लाइन बनाया जा रहा है ताकि स्टेशन की ओर से लोको शेड तक जाने के लिए इंजन को किसी तरह के दिक्कत का सामना न करना पड़े। एक ही लाइन होने की वजह से एक समय पर केवल एक ही लोको इंजन इस ट्रैक पर गुजरता था। अब दूसरी लाइन बन जाने से लोको मोटिव इंजन को आने-जाने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।





