रक्षाबंधन त्यौहार के लिए डाक विभाग भी तैयार, दूसरे प्रदेश और विदेश में रहने वाले भाइयों को राखी भेजने की विशेष व्यवस्था।

बहन-भाई के अटूट स्नेह के पर्व रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त सावन पूर्णिमा, सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार भद्रा का साया तो रहेगा, लेकिन दोपहर 1:31 बजे तक। इसके बाद दिनभर राखी बांधी जा सकेगी। अब ऐसे में बहनों ने बाहर रह रहे अपने भाइयों को राखी भेजना शुरू कर दिया है। इधर, डाक विभाग ने भी राखी समय पर पहुंचाने के लिए अलग से कमेटी बना दी है। वाटर प्रूफ लिफाफे भी आ गए हैं। संभाग के लिए 24 हजार लिफाफे आ गए हैं। इसमें 13 हजार 135 लिफाफे संभाग के सभी डाक घर में भेज दिया गया है। इनके लिए अलग काउंटर बना दिया गया है।

बहनों ने अपने भाईयों के लिए राखी खरीदनी भी शुरू कर दी है। डाक विभाग लोगों को राखी भेजने जागरुक कर रहा है। इस साल भी बहनें विदेश में बैठे अपने भाइयों को आसानी से राखी भेज सकेंगी। इसके लिए डाक विभाग ने सुविधा शुरू की है। इसके तहत बहनें कनाडा, ऑस्ट्रेलिया संहित 34 देशों में राखी भेज पाएंगी।मुख्य डाकघर के जी आर देवांगन ने बताया कि डाक विभाग ने समय पर राखियां पहुंचाने के लिए लिफाफे तैयार किए हैं। पीली पेटिंया भी शहर में लगाई गई हैं। लोगों से अपील कर रहे कि राखियों के लिफाफे पीली पेटी में ही डालें।

शहर में डाक विभाग ने 5 स्थानों पर राखी भेजने के लिए पीली पेटियां लगवाई है। पीली पेटियां तिलक नगर में मेन पोस्ट ऑफिस के सामने, सीपत चौक सरकंडा, एसईसीएल सरकंडा, गोलबाजार पोस्ट ऑफिस, बिलासपुर आरएस उपडाकार, सीएमडी चौक के सामने स्थापित किया गया है। यह व्यवस्था शुरू हो गई है।स्पीड पोस्ट भी कर सकते हैं राखी मुख्य डाकघर में रात्रियों के स्पीड पोस्ट करने की सुविधा भी रखी गई है। इसके लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं।

गौरतलब हैं मुख्य डाकघर में 13 हजार 135 से अधिक वाटर प्रूफ लिफाफे सभी डाकघरों में उपलब्ध हैं। इसमें बिलासपुर के डाक घरों में 6 हजार लिफाफे दिए गए हैं। वहीं कोरबा के डाकघरों में 4 हजार और जांजगीर के डाक घरों में 3 हजार लिफाफे दिए गए हैं। इसकी कीमत 10 रुपए है। लोग इसे ले सकते हैं। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मुख्य डाकघर में लोगों को लिफाफे मिल जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles