Homeहमर बिलासपुरप्राथमिक शाला बिजौर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से मचा हड़कंप,...

प्राथमिक शाला बिजौर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं।

बिल्हा विकास खंड शिक्षा कार्यालय अंतर्गत संचालित प्राथमिक शाला बिजौर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से हड़कंप मच गया था, जर्जर स्कूल से संबंधित समाचार लगातार ज़ी न्यूज़ में प्रसारित भी किया गया उसके बावजूद भी शिक्षा विभाग केवल जांच करने की बात ही करता रह गया और दुर्घटना घट गई।राहत की बात यह थी कि इसमें कोई हताहथ नहीं हुआ, जिस समय प्लास्टर भरभरा कर गिरा सभी बच्चे स्कूल मैदान में प्रार्थना कर रहे थे।

जिले में और भी जर्जर स्कूल है जिसकी मरम्मत की दरकार है, इस पर शिक्षा विभाग केवल निरीक्षण की ही बात कह रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि सभी बीइओ को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, शिक्षा अधिकारी के बयान से लग रहा है कि बच्चों की जान को लेकर विभाग थोड़ा भी संजीदा नहीं है, तभी तो तत्परता से सभी स्कूलों के निरीक्षण कर जर्जर स्कूलों की मरम्मत करना छोड़ जुबानी जंग में ही ताकत जाया की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments